शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
महाराणा प्रताप एवं श्री छत्रपाल महाराज की जयंती क्षत्रिय महासभा द्वारा धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम लोहा मिल चौराहे से सैकड़ो की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग एकत्रित हुए। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत , विधायक देवेंद्र पटेल , राजेंद्र सिंह तोमर , क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह ठाकुर एवं युवा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन एवं आराध्य देव पूजन के साथ हुआ।
लोहा मिल चौराहे से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई ।जो सागर -भोपाल प्रमुख मार्ग से होते हुए त्रिवेणी आश्रम स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा के समक्ष पहुंची।सभी क्षत्रियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिद्दत से दोनों महापुरुषों को याद किया और उनके बलिदान एवं त्याग को सभी क्षत्रिय बंधुओं से आत्मसात करने का आव्हान किया।जुलूस का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर एवं राजेंद्र सिंह तोमर के निवास स्थान के सामने स्वलाहार व शीतल जल की व्यवस्था की गई थी ।
इसके अतिरिक्त अनेक लोगों द्वारा जगह-जगह शीतल जल की व्यवस्था की गई थी। जुलूस में शामिल क्षत्रिय बंधु महाराणा प्रताप , छत्रसाल महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।वही पीछे-पीछे कतारबद्ध वाहन रैली चल रही थी।
छतरी महासभा के आव्हान पर विशाल कार्यक्रम में तहसील भर से आए क्षत्रियों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाने के पश्चात कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक विशाल आमसभा हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामपाल सिंह सहित अन्य वक्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप एवं श्री क्षत्रपाल महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बलिदान को शिद्दत से याद किया और क्षत्रियों से उनके अनुरूप जीवन जीने ओर उनके आदर्श , सिद्धांत आत्मसात करने की बात कहीं।इसके पश्चात भंडारे के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया।