Let’s travel together.

दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद

0 75

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

ग्राम कल्याणपुर में एक 25 वर्षीय आदिवासी युवक एक लड़की के प्रेम में पड़कर उससे शादी कराने की जिद पर अड़ गया और बिजली के टॉवर पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

ग्राम कल्याणपुर निवासी का टंटू आदिवासी के 9 पुत्र और 3 पुत्रियां है।
उसका 6 वें नम्बर का 25 वर्षीय पुत्र छोटू आदिवासी सागर जिले के खुरई के पास रहने वाली एक लड़की से इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ गया। लड़का उस लड़की के प्रेम के चक्कर में पड़ गया और उससे ही शादी कराने की जिद पर अड़ गया।
जब उस लड़की से उसकी शादी नहीं हुई तो शोले फ़िल्म के हीरो वीरू की स्टाइल में आज बुधवार की अलसुबह 5 बजे गांव के पास बिजली के बड़े टॉवर पर चढ़ गया और परिजनों एवं लड़की पक्ष पर दबाव बनाने के लिए उसने ड्रामा शुरू कर दिया। उसकी मांग है कि लड़की और उसके मांबाप को जहां बुलाया जाए और उस लड़की से शादी कराई जाए नहीं तो शादी नहीं कराने पर वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।
खबर लगते ही ग्रामवासियों ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी मनाया लेकिन वो नहीं माना तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी उसे नीचे उतारने के लिए मशक्कत शुरू कर दी।
सुबह 5 बजे से ही परिजनों सहित ग्रामीणजन एवं पुलिस उसे नीचे उतारने के लिए 4 घण्टे से जद्दोजहद कर रही है , आखिरकार प्रेम प्रसंग के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का पटाक्षेप हो गया और पुलिस को सफलता हाथ लगी और डायल 112 पर तैनात आरक्षक अमित जाट , सैनिक देवीसिंह एवं चालक शाहिद खान ने लड़के को इस बात पर मना लिया कि वो उसको लड़की के पास खुरई साथ लेकर चलेंगे ओर उससे शादी करा देंगे।
पुलिसकर्मियों के इस आश्वासन पर विश्वास करके लड़का छोटू आदिवासी नीचे उतर आया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811