देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने एक दिन पहले सेना कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लिया था। तब राजनाथ सिंह ने बिना मास्क के फोटो खिंचवाया गया था।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 12,591 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 10,827 मरीज ठीक हुए। अभी देश में 65,286 सक्रिय मरीज हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.