मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नरखेड़ा और खेड़ा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आयें परम पवित्र पूज्य अक्षत परम दास त्यागी, सोनू भार्गव, सरपंच रामदयाल लोधी और गांव के ग्रामीणों ने वितरण का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। ये पूज्य अक्षत वितरण का कार्य 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होना है।अक्षत वितरण का कार्य विहिप, संघ ओर समाज के समय दानी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।जिसमें समस्त ग्रामों की महिला पुरुष बड़े ही बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहें हैं ।ओर घर घर पहुंच कर श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अक्षत वितरण कर रहे हैं। 22 जनवरी को श्री राम लला जी प्राण प्रतिष्ठा पर समस्त समाज मिलजुल कर मंदिरों पर भजन कीर्तन, सुंदर काण्ड, रामायण,या कोई भी धार्मिक आयोजन करने ओर उसी दिन शाम को अपने अपने घरों पर ज्योत,ओर दीपक जलाकर कर श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा पर देशभर में दीपावली का माहौल हो ऐसा आव्हान किया जा रहा है। मंगलवार शाम को सभी ग्राम वासियों ने मिलकर हर घर जाकर अक्षत वितरण किए गए। और सभी से आग्रह किया कि सभी लोग अयोध्या धाम मंदिर 22 जनवरी को पहुंचे। जब ग्राम वासी अक्षत बांट रहे थे उसे समय चारों ओर जय जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।