Let’s travel together.

यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने चालको को दी समझाइश

0 106

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस एवं थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश के परिपालन में धरसीवा पुलिस एवं यातायात पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान शुक्रवार से शुरू किया जिसमें वाहन चालकों को समझाइश दी गई।


हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड कंपनी सिलतरा मे यातायात पुलिस रायपुर थाना धरसीवा पुलिस के व्दारा सडक सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता को लेकर गोदावरी इस्पात एंड पावर कंपनी सिलतरा मे करीब 70-80 ट्रक ड्रायवरो एवं चार पहिया वाहन चालको की बैठक लेकर उन्हें सुरक्षित तरिके से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नही चलाने, रोड के किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े नही करने, लंबी ड्रायविंग के दौरान झपकी (नींद आने पर पर्यात्त नींद लेने, ओवर स्पीड वाहन नही चलाने,समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के संबंध मे हिदायत दी गई।

नेत्र परीक्षण
बैठक के दौरान उपस्थित ड्रायवरो का नेत्र परीक्षण गोदावरी इस्पात एंड पावर कंपनी सिलतरा के सहयोग से कराया गया। इस दौरान धरसीवा थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत धरसीवा, पुलिस चौकी प्रभारी सिलतरा यूएन शांत कुमार साहू, गोदावरी इस्पात एंड पावर कंपनी सिलतरा के सीईओ विवेक अग्रवाल,सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण एवं यातायात पुलिस उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड     |     पत्रकारिता समाज और राष्ट्र के निर्माण में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान     |     बेगमगंज के चार गांवों में फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, बच्चों की हुई जांच     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की     |     वेतनमान 60%, कैडर भर्ती और पदोन्नति को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ की मांग     |     दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, ई-रिक्शा और स्कूटी सहित सामान जला     |     सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने की अपील     |     पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811