समर्थकों में खुशी की लहर
मनोज बैरागी सरदारपुर धार
मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस जिला धार द्वारा पप्पू पटेल पिता – श्री मयाराम पटेल को तत्काल प्रभाव से आदिवासी कांग्रेस, सरदारपुर में दसई ब्लॉक अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील (स्टार) चौहान द्वारा शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप जारी की गई है। नियुक्त पत्र के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के मार्गदर्शन में यह संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ईस्ट-मित्रों और पार्टी नेताओं ने पप्पू पटेल को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी! पप्पू पटेल के दसई ब्लॉक अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों, ईस्ट-मित्रों और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय व क्षेत्रीय नेताओं में भारी उत्साह देखा गया।
नियुक्ति पर विधायक सरदारपुर प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी एवं वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि पप्पू पटेल संगठन की रीति-नीति और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा और संगठन को मज़बूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाऊँगा।”