Let’s travel together.

मंगलम में कृत्रिम अंग शिविर: 3 दिन में 117 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, 31 मई तक चलेगा कैंप

0 42

– शिवपुरी में दिव्यांगजनों को बड़ी राहत: मौके पर बने कृत्रिम हाथ-पैर

– महावीर सेवा सदन के सहयोग से मंगलम में दिव्यांग शिविर: 117 हितग्राहियों को तत्काल मिले उपकरण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में मंगलम परिसर में चल रहे सात दिवसीय कृत्रिम अंग निर्माण एवं वितरण शिविर से बड़ी राहत मिली है। तीन दिन में ही 117 दिव्यांगजनों को मौके पर ही सहायक उपकरण बनाकर वितरित किए जा चुके हैं। यह शिविर 31 मई तक जारी रहेगा।

मंगलम समाजसेवी संस्था के सचिव राजेंद्र मजेजी ने बताया कि मंगलम संस्था और महावीर सेवा सदन कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष शिविर में जिलेभर के करीब 300 दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि महावीर सेवा सदन की चलित वर्कशॉप और तकनीकी टीम मंगलम परिसर में ही दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ, पैर और अन्य सहायक उपकरण तैयार कर रही है।

पंजीयन के साथ ही उपकरणों की फिटिंग और वितरण की व्यवस्था भी मौके पर की गई है, जिससे हितग्राहियों को तत्काल लाभ मिल रहा है। शिविर का शुभारंभ 25 मई को दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज की उपस्थिति में किया गया था।

इस शिविर में मंगलम संस्था के सदस्यगण सहित कई समाजसेवी सेवा भाव से जुड़े हुए हैं। आयोजकों का कहना है कि यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और स्वावलंबन लाने का काम करेगी। शिविर में दूर-दराज से दिव्यांगजन पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811