Let’s travel together.

दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर

0 110

-ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, एक दिन पहले बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने दीवानगंज में किया था फीडबैक एवं सर्वे

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए जा रहे ‘सम्पर्क अभियान 2026’ के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत दीवानगंज में “विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, कुलहड़िया, मुस्काबाद, महुआखेड़ा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन किए।

शिविर में उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर बिजली विभाग की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने नए बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार परिवर्तन, अस्थायी कनेक्शन, 5 रुपये कनेक्शन योजना, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी रूप से कनेक्शन विच्छेदन, ई-केवाईसी एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन जमा किए।

इसके अलावा गलत एवं अधिक बिल, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, डुप्लीकेट बिल, आंशिक भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बिजली बंद रहने, बिजली लाइन खराब होने, सर्विस केबल, पोल, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, वितरण ट्रांसफार्मर, बंद एवं खराब मीटर, मीटर तेज चलने तथा स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों की भी सुनवाई की गई। दिनेश साहू, मुकेश साहू, नरेंद्र शाक्य, सूरज विश्वकर्मा, राजेश शाक्य, बाबूलाल शाक्य आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्तर पर शिविर लगने से उन्हें विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान मिल रहा है। शिविर में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने एवं ई-केवाईसी कराने की अपील की।

शिविर से पहले बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने दीवानगंज क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर सर्वे और फीडबैक लिया।

सर्वे के दौरान कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घरों में उपयोग होने वाले बिजली उपकरणों की जानकारी प्रपत्र में दर्ज की। साथ ही लोगों को बताया गया कि बिजली कंपनी की योजना के तहत मात्र 5 रुपये में घरेलू बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा 100 यूनिट तक बिजली उपयोग करने पर केवल 100 रुपये बिल आने की जानकारी भी दी गई थी। एक दिन पहले जानकारी मिलने के कारण शिविर में भारी संख्या में बिजली उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कई गांवों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को घर बैठे अपनी बिजली समस्या का निराकरण मिल सके। घरेलू उपभोक्ताओं से नए कनेक्शन के लिए केवल 5 रुपए लिए जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का शिविर में समाधान भी किया गया है कई आवेदन लिए गए हैं जिनका निराकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811