Let’s travel together.

 ईद-उल-अज़हा को लेकर गैरतगंज और गढ़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित

0 91

– भाईचारे, सौहार्द और स्वच्छता के साथ त्योहार मनाने की अपील

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ईद-उल-अज़हा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाए जाने को लेकर मंगलवार को गैरतगंज थाना प्रांगण एवं ग्राम पंचायत गढ़ी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

गैरतगंज थाना परिसर में हुई बैठक

गैरतगंज थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं आईएएस अधिकारी श्री अंकित कुमार जैन ने की। बैठक में आगामी 28 मई गुरुवार को मनाए जाने वाले ईद-उल-अज़हा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक में विशेष रूप से कहा गया कि कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष विजय पटेल, थाना प्रभारी टीपी लोहिया, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष मुजीब अंसारी, वरिष्ठ नेता हरिकृष्ण गौर, महेंद्र तिवारी, साजिद टोपा, शिखर चंद्र जैन, नगर परिषद निरीक्षक काजी निसार उद्दीन, शरीफ कुरैशी, रशीद सेठ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत गढ़ी में भी हुई शांति समिति की बैठक

ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद-उल-अज़हा पर्व, नमाज व्यवस्था एवं कुर्बानी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी वर्गों के लोगों से मिल-जुलकर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।बैठक में थाना प्रभारी डीपी लोहिया एवं सरपंच सैयद मसूद अली पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे सामाजिक एवं धार्मिक प्रतिनिधि

बैठक में चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा, वरिष्ठ नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष हरिनारायण धाकड़, समाजसेवी मोहन जाटव, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष खालिद मंसूरी हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, जमीयत अध्यक्ष मौलवी अताउलहनन्ना, सतीश कुमार जैन, सदर वसीम टेलर, अंकित जैन, ओंकार कुशवाह, डिप्टी रेंजर एमएल दुबे, सत्येंद्र लोहिया, नितिन माहेश्वरी, राजकुमार चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

बैठक के दौरान प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही स्वच्छता एवं कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा की नई व्यवस्था से माधव चौक पर लगा रहा जाम     |     न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया      |     रायसेन में दो सूने मकानों को बनाया निशाना, कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; 3.05 लाख का माल बरामद     |     बैंक सेवा में समर्पित जीवन का सफर थमा, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक पंं. श्री सी.एल. तिवारी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई     |     रातापानी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्र में रातभर गूंजा ढोल-डीजे, वन विभाग ने दिए जांच के आदेश     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जीवन, कृतित्व और व्यक्तित्व पर जारी होंगे विशेष डाक टिकट     |     शिवपुरी शहर की प्रयोगशाला में एक और प्रयोग, गायब हुआ गुरुद्वारा चौराहा, बना दिया दोराहा     |     सीहोर में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव     |     कर्क रेखा पर यातायात पुलिस की सख्ती, 6 वाहन चालकों के काटे चालान     |     प्रतिबंध के बावजूद खेतों में धधक रही पराली, चारों ओर छाया धुएं का गुबार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811