Let’s travel together.

10 वर्षीय बालक बोरवेल में गिरा, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

0 415

रायसेन। सिलवानी तहसील के ग्राम भानपुर में हल्केवीर केवट का 10 वर्षीय बालक आशीष केवट गांव के बाहर बोरवेल में गिर जाने से हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार हल्केवीर केवट ग्राम भानपुर अपने गांव से करीब 1 किमी दूर खेत में गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे। वही उनका 10 वर्षीय बालक आशीष केवट काम करते हुए खुले बोर वेल में गिर गया। बताया जाता है कि उक्त बोर 100 फिट गहरा है। और बालक करीब 25 नीचे फंस गया था। जिसे ग्रामीणों, सरपंच लाखन सिंह, पप्पू केवट पहुंचे उन्होंने तत्परता से बालक को सूझ बुझ से तत्काल रस्सी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।


घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह, नायब तहसीलदार अनीश धाकड़, चौकी प्रभारी, घटना स्थल पर पहुंचे। बालक से चर्चा की, और ग्रामीणों के साहस और सूझ बुझ की तारीफ की।
बालक पूर्ण रूप से स्वस्थ है। बालक के चेकअप के लिए सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। जहां डॉक्टर उसकी जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |     कोर्ट पेशी पर जा रहे युवक की मौत, गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़     |     महिला स्व सहायता समूह ने संभाली उपार्जन केंद्र की कमान     |     मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक का किया स्वागत     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया एमसीयू की पत्रिका “कॉन्स्टिट्यूशन टू कम्युनिकेशन” का किया विमोचन     |     प्रधानमंत्री की अपील के अनुक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने काफिले से हटाई फॉलो एवं पायलट सुविधा     |     सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की कड़ी- अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811