Let’s travel together.

’सिल्क इंडिया’ में आया रक्षाबंधन के लिए ’स्पेशल हैण्डलूम कलेक्शन’

0 261

देशभर के रेशम बुनकरों द्वारा हथकरघे से निर्मित साड़ियों का प्रदर्शन

रजनी खेतान

इंदौर ।मानसून के आगमन के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी की बाजार में शुरुआत हो चुकी हैं। अगर आप रक्षाबंधन के लिए और आगामी शादियों के सीजन के लिए साड़ियों की खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो सिल्क इंडिया प्रदर्शनी खरीददारी का एक शानदार अवसर हैं। यहां पर हथकरघे से बुनी हुई डिजायनर सिल्क साड़ियों की विशाल श्रृंखला प्रदर्षित की जा रही हैै। बास्केटबाल काम्पलेक्स, रेसकोर्स रोड, इंदौर में आयोजित प्रदर्शनी शुक्रवार से शुरू हो गई है। सिर्फ 10 दिन के लिए आयोजित यह प्रदर्शनी रविवार 10 जुलाई तक जारी रहेगी। देश के प्रसिद्ध बुनकर अपनी सदियों से सहेजी गई हेण्डलूम की विरासत को नये डिजाईनों के साथ यहाँ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिल्क की यही खुबसूरत साड़ियाँ विवाह समारोहों, पारिवारिक आयोजनों की षोभा बढ़ाती हैं। साड़ियों की लगभग 1 लाख वैरायटी यहां साड़ी लवर्स के लिए प्रदर्शित की जा रहीं हैं। प्रदर्शनी में आप विभिन्न राज्यों के बुनकरों से सीधे हेण्डलूम सिल्क साड़ियों खरीद सकते हैं। यहाँ गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग किया जा रहा है।


1 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11ः00 बजे से रात 9ः00 बजे तक आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में देशभर के कोने-कोने से विविध स्थानों की लोकप्रिय वैरायटी की मनमोहक साड़ियाँ एवं ड्रेस मटेरियल पेश किए गए हैं। तरह-तरह के डिजायन्स, पैर्टन्स, कलर कॉम्बिनेशन में इन साड़ियों का व्यापक खजाना यहाँ उपलब्ध है। उड़ीसा आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट की ओर से आयोजित इस भव्य प्रदर्शनी व सेल में देष के विविध प्रांतों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय वैरायटी का चुनिंदा वैवाहिक संग्रह प्रदर्षित किया गया है। यहा हर साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल अपने आप में अद्वितीय और मनमोहक है। इस विशिष्ठ संग्रह में बनारसी सिल्क साड़ियाँ, तमिलनाडु से कोयम्बटोर सिल्क, काँजीवरम सिल्क, कर्नाटक से बेंगलुरु सिल्क, क्रेप और जार्जेट साड़ी, कोलकाता की बालुचरी, आन्ध्र प्रदेश से कलमकारी, पोचमपल्ली, मंगलगिरी ड्रैस मटेरियल उपाडा, गड़वाल, धर्मावरम, प्योर सिल्क साड़ी, बिहार से टसर, भागलपुर सिल्क ड्रैस, मटेरियल, पष्चिम बंगाल से कांथा वर्क साड़ियाँ, राजस्थानी ब्लॉक हैण्डप्रिंट, जयपुरी कुर्ती, ब्लॉक प्रिंट, सांगनेरी प्रिंट, कोटा डोरिया खादी सिल्क एवं उड़ीसा की संबलपुरी कॉटन साड़ियां व कॉटन डेªस मटेरियल सम्मिलित किए गए हैं।
खासकर रक्षाबंधन सीजन को देखते हुए महिलाओं द्वारा यहाँ हेण्डलूम सिल्क साड़ियों की खरीदारी की जा रही है। प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है तथा यहां बिना मास्क प्रवेश वर्जित है। सभी डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट की सुविधा है। देशभर के श्रेष्ठ बुनकर सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में सिल्क एवं कॉटन साड़ियों, सूट्स, ब्लॉक प्रिंट, जार्जेट साड़ियों, डिजायनर साड़ियों, बनारसी सिल्क साड़ियो के व्यापक संग्रह के साथ उपस्थित हैं। आयोजन स्थल पर निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था है। शहर के मुख्य क्षेत्र बास्केटबाल काम्पलेक्स, रेसकोर्स रोड, इंदौर पर आयोजित की जा रही सिल्क इंडिया प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से कोसा सिल्क, घिचा सिल्क साड़ी, मलबरी रॉ सिल्क, ब्लॉक प्रिंटेड सिल्क साड़ी, गुजरात से बान्धनी, पटोला, कच्छ एम्ब्रॉयडरी, गुजराती मिरर वर्क एवं डिजायनर कुर्ती, जम्मू व कष्मीर से तबी सिल्क साड़ी, चिनान सिल्क साड़ी, उत्तरप्रदेष से तंचोई बनारसी, जामदानी, जामावार, ब्रोकेट ड्रेस मटेरियल, लखनवी चिकन, पश्चिम बंगाल से शांति निकेतन कांथा साड़ी, बालुचरी, नीमजरी साड़ी, प्रिंटेड साड़ी, ढाकई जामदानी एवं महाराष्ट्र की लोकप्रिय जरी पैठणी साड़ियाँ प्रस्तुत की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811