शरद शर्मा बेगमगंज/सुल्तानगंज रायसेन
सुल्तानगंज की क्षत्रिय धर्मशाला में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इंकलाबी युवा सतेन्द्रसिंह शिवम राजा जय गुप्ता ने भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ करी। उपस्थित युवाओं ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “भगत सिंह अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका जीवन आज के युवाओं को नशा, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। भगत सिंह जी का कहना था – “बम और पिस्तौल से इंकलाब नहीं आता, इंकलाब किताबों से आता है।
कार्यक्रम में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे भगत सिंह जी के बताए मार्ग पर चलेंगे, शिक्षा को महत्व देंगे और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखेंगे।
स अवसर पर प्रमुख रूप से bku के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह किसान वंशी भूपेन्द्र सेमराघोना,शिवम राजा रामपाल परिहार जय गुप्ता,कैलाश सोल्डर यशपाल सिंह यश सिंह, रंजीत यादव सहदेव ,आदेश चौधरी, राज सिंह राजपूत अनिल सेन सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।