Let’s travel together.

अंतिम चरण में पहुंची हलाली समूह जलप्रदाय योजना

0 52

98.72 करोड़ की योजना से 61 गांवों में पहुंचेगा पानी

35 में गांव में पहुंचने लगा पानी एक सप्ताह में सभी गांव होंगे लाभान्वित

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

जल जीवन मिशन के तहत तैयार की जा रही 98.72 करोड़ रुपये लागत की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। योजना के अंतर्गत दीवानगंज, छोला सहित कई गांवों की पाइपलाइन को हाईवे से निकली मुख्य लाइन से जोड़कर सफल परीक्षण भी कर लिया गया है। वर्तमान में 35 गांवों में पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है, जबकि 20 गांवों में भी अगले एक सप्ताह के भीतर पानी पहुंचने लगेगा। भोपाल जिले के 10 गांव में अभी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है क्योंकि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण हाइवे पर बिछाई गई बड़ी पाइपलाइन लीकेज हो गई है।

योजना के तहत 22 पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गांवों में घर-घर नल कनेक्शन जोड़ने और पाइपलाइन टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हालांकि रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ब्रिज निर्माण के दौरान पाइपलाइन लीकेज हो जाने से 10 गांवों में पानी सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसे सुधारने का कार्य जारी है।

साइट इंजीनियर दिलीप बिश्नोई ने बताया कि जिन गांवों में अभी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है, वहां पाइपलाइन जोड़ने और टेस्टिंग का काम अंतिम दौर में है। विभाग का लक्ष्य अगले एक सप्ताह में सभी गांवों तक नियमित पेयजल पहुंचाना है।

ग्राम दहीडा में ही जल शोधन संयंद्र का निर्माण किया गया है जिसकी क्षमता 7.75 एमएलडी है।

इन गांवों को मिलेगा पानी सांची ब्लाक के 25 गांवों अंबाड़ी, बनखेड़ी, बरजोपुर, बेरखेड़ी, छोला, दहिड़ा, दीवानगंज, जामुनिया, कचनारिया, कड़ईया, कायमपुर, केमखेड़ी, खोहा, कुल्हाड़िया, मुक्तापुर, मुरलीखेड़ी, मुस्काबाद, नरखेड़ा, निंनोद, नरोद, पिपल्या, संग्रामपुर, सरार, सेमरा और टिंगरा ,आचारपुरा, अमाेनी, अरखेड़ी, अरवलिया, आलमपुर, बरखेड़ी अब्दुल्ला, छाछेड़, डोब, डोबरा, फतेहपुर, गनियारी, गरमुर्रा, गासीपुरा, घाटखेड़ी, इमलिया, ईंटखेड़ी सड़क, इस्लाम नगर, कल्याणपुरा, मुंगालिया कोट, परेवाखेड़ा, परवालिया सेनी, पिपलिया जागीर, प्रेमपुरा, पुरामन भवन , रासलाखेड़ी, रुसाली चूना नगर, समरधा, सेमरा सैयद, सेवनिया ओमकारा, श्यामपुर, सूखी सेवनिया, देवलखेड़ी एवं खामखेड़ा आदि गांवों में घरों में तो पानी मिलेगा ही स्कूल और आंगनबाड़ियों में भी बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। योजना पूरी होने के बाद हजारों ग्रामीणों को घरों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे महिलाओं और ग्रामीणों को सबसे ज्यादा राहत मिल सकेगी।

इस योजना में 74 हजार 164 लोगों को ध्यान में रखकर पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। 2037 में 101975 और 2052 तक142402 लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

30 मई तक हो जाएगा काम पूरा

नरखेड़ा और कुलहड़िया गांव में घर-घर नल कनेक्शन दिया जा रहे हैं। बचा हुआ काम 30 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। और पानी की सप्लाई भी शुरू हो जाएगी। योजना में 61 गांवों को लाभ मिलेगा। जिसमें सांची क्षेत्र के 25 और भोपाल क्षेत्र के 36 गांव शामिल होंगे। वहीं 22 टंकियों बनकर तैयार हो गई है कुछ ही दिनों में इनको भरने लगेंगे।

दिलीप विश्नोई, साइड इंचार्ज

गर्मी के मौसम मैं जलस्तर हमेशा नीचा चला जाता है जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या होती है पाइपलाइन डालने से गर्मियों के समय में ग्रामीणों को पाने की समस्या नहीं आएगी हलाली डैम से अब ग्रामीणों को भरपूर पानी मिलने लगेगा

दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

भोपाल विदिशा हाईवे 18 से बड़ी पाइपलाइन निकल गई है इसी लाइन में से ग्रामीण इलाकों में छोटी-छोटी लाइन जोड़ दी गई है। जिससे ग्रामीण इलाकों सुचारू रूप से पानी आना चालू हो जाएगा। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी

सेमरा सरपंच भानु लोधी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811