Let’s travel together.

कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब

0 164

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अलग-अलग जगहों पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. यह वीडियो तब की है जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे थे. वीडियो में राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ चुनाव और कैंपेन को लेकर कुछ सवाल किए, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. राहुल गांधी ने इसके साथ कैप्शन में लिखा कर्नाटक में एक दिन का चुनाव प्रचार. कुछ हल्के तीव्र प्रश्न और कुछ बहुत ही शानदार कंपनी.

राहुल गांधी ने सबसे पहले मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया कि उनके हिसाब से कैंपेन में क्या अच्छाई और क्या खराबी है, इस पर खरगे ने जवाब दिया कि कैंपेन में कोई भी बुराई नहीं है उल्टा कैंपेन में काफी कुछ अच्छा होता है. उन्होंने कहा कि कैंपेन में जो कुछ भी कर रहे हैं वो देश के ही लिए कर रहे हैं और जो लोग देश को खराब कर रहा है उसे रोकने के लिए कर रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि हमें कैंपेन के दौरान काफी अच्छा लगता है क्योंकि उस वक्त हमें लगता है कि हम देश के लिए कुछ कर रहे हैं.

सिद्धारमैया से सवाल- सत्ता जरूरी है या विचारधारा?

मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ सिद्धारमैया भी मौजूद थे जिससे राहुल गांधी ने सवाल किया. कांग्रेस नेता ने सिद्धारमैया से पहला सवाल किया कि सत्ता जरूरी है या विचारधारा इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विचारधारा, इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि विचारधारा सबसे जरूरी है पार्टी की पार्टी की विचारधारा और पार्टी के कार्यक्रम को लोगों के सामने रखना होगा और क्या हुआ अगर आप सत्ता में हैं तो आपको लोगों को हमारी उपलब्धियां बतानी होंगी, जिसके बाद लोग आपकी और आपके पार्टी की सराहना करेंगे और हमें आशीर्वाद भी देंगे.

 

विचारधारा को कायम रखना है काफी मुश्किल: खरगे

सत्ता और विचारधारा के सवाल पर खरगे ने कहा कि सत्ता आती है और चली जाती है लेकिन विचारधारा को हमेशा कायम रखना पड़ता है और विचारधारा को कायम रखना ही बड़ी बात है.आगे उन्होंने इस सवाल पर कहा कि इसके लिए हमारा नेता होना एक कुर्बानी ही है. दोनों ही नेताओं के जवाब की सराहना करते हुए राहुल गांधी ने दिए गए जवाब पर अपनी सहमति जाहिर की और कहा कि मेरे मुताबिक, विचारधारा की अच्छी समझ न होने से आप सत्ता में नहीं जा सकते.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811