सी के पारे रायसेन/भोपाल
मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस चौहान, उपाध्याय एवं खिलचींजी सहित संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में वेतनमान, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा, सुविधाओं में सुधार एवं लंबित मांगों जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बीएस चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह यादव एक व्यवहार कुशल, सरल एवं कर्मचारियों की भावनाओं को समझने वाले व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता मिलेगी तथा आने वाले समय में सहकारी कर्मचारियों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अपेक्स बैंक प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो सकेगा। स्वागत समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।