Let’s travel together.

युवा पत्रकार अंबुज माहेश्वरी देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित

0 552

विशिष्ट लेखनी के धनी अंबुज माहेश्वरी ,युवा पत्रकारों के प्रेरणास्रोत है

प्रांजलकमल याज्ञवल्क्य रायसेन 

विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में रायसेन के युवा पत्रकार श्री अंबुज माहेश्वरी को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इससे रायसेन गौरवान्वित है।नईदुनिया/ नवदुनिया(जागरण समूह) के लिए यह सम्मान श्री माहेश्वरी को जिला प्रभारी रायसेन के रूप में प्राप्त हुआ है।

समाज और संस्थान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ गई: श्री माहेश्वरी

देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित अंबुज माहेश्वरी ने कहा कि यह पुरस्कार और उत्साह से लिखने का जज्बा बढ़ाने वाला तो है ही साथ संस्थान और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को भी बढ़ाता है।आपने कहा रायसेन से प्रकाशित खबरों को महत्व देकर इस सम्मान से नवाजा, इसके लिए विश्व संवाद केन्द्र के प्रति कृतज्ञ हूँ।

दो दशक से अनवरत जारी है लिखने की यात्रा

 उल्लेखनीय है कि युवा पत्रकार  अंबुज माहेश्वरी का पत्रकारिता का सफर वर्ष 2006 में राज्य की नईदुनिया से शुरू होकर जागरण समूह के नईदुनिया/नवदुनिया के साथ जारी है। दो दशक की इस अवधि में श्री माहेश्वरी ने पूरे समर्पण भाव के साथ सकारात्मक और विश्वसनीयता के साथ समाजोन्मुखी तथा सदैव बेहतर से बेहतर करते रहने की ललक लिए काम किया है।

गरिमापूर्ण समारोह में विद्वानों ने किया पुरस्कृत

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में विद्वानों में शामिल प्रांत संघचालक, मध्य भारत प्रांत श्री अशोक पांडेय, वरिष्ठ सलाहकार संपादक डीडी न्यूज़ एवं लेखक श्री प्रखर श्रीवास्तव तथा विश्व संवाद केन्द्र के अध्यक्ष श्री लाजपत आहूजा ने आज कुक्कुट विकास निगम भोपाल के सभागार में रायसेन के युवा पत्रकार श्री अंबुज माहेश्वरी को देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री अंबुज माहेश्वरी के सम्मान पर रायसेन जिले के पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रायसेन गौरवान्वित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811