Let’s travel together.

रीवा बायपास सात मीटर सर्विस रोड के साथ बनेगा फोरलेन – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 61

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा शहर के लिए बाईपास बहुत महत्वपूर्ण सड़क है। इसके फोरलेन में चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत हो गया है। डिवाइडर के साथ फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर सात मीटर चौड़ाई की सर्विस लेन बनेगी जिससे आसपास के गांव के वाहनों को आवागमन के लिए फोरलेन में न जाना पड़े। इसमें चोरहटा में फ्लाईओवर बनाया जाएगा जिससे बाईपास से गुजरने वाले वाहन सीधे हाईवे पर चले जाएं। शहर में जाने वाले वाहनों को सर्विस रोड से चोरहटा मॉडल रोड में प्रवेश मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में रीवा बायपास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

गोपद पुल को आवागमन के लिए 2 अक्टूबर से करें बहाल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि फोरलेन सड़क का निर्माण नवम्बर माह में शुरू करने के लिए 31 अक्टूबर तक सड़क निर्माण से जुड़ी सभी तैयारियाँ पूरी कर लें। निर्माण कार्य को 12 माह की समयावधि में पूरा करने का प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गोपद नदी पर टू लेन पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इसकी टेस्टिंग पूरी करके 2 अक्टूबर से इसे आवागमन के लिए बहाल करें। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर अरूण परमार, संबंधित अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811