Let’s travel together.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर

0 42

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक का आयोजन नगर में किया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने तथा जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी राजो मालवीय उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी की रीति-नीति और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने नगर विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में संगठन के महामंत्री प्रबंध ठाकुर, अनिल अहिरवार एवं अशोक ठाकुर मामा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811