Let’s travel together.

NEET पेपर लीक की सीबीआई जांच पर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा SC, NTA को जारी किया नोटिस

0 92

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग पर आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. शीर्ष अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद केंद्र सरकार और NTA को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को भी पुरानी याचिकाओं के साथ टैग किया. अब 8 जुलाई को एक साथ सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी.

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की वेकेशन बेंच मामले की सुनवाई करेगी. याचिका में पेपर लीक और बड़े पैमाने पर घाधंली का आरोप लगाया गया है. हितेन सिंह कश्यप और अन्य उम्मीदवारों ने याचिका दायर की है. याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा केंद्र में हेराफेरा का भी आरोप लगाया है. NEET परीक्षा के खिलाफ दिल्ली समेत देश के अलग अलग हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं.

कल यानी गुरुवार को रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. एनटीए को शीर्ष अदालत से बड़ा झटका लगा था. कोर्ट ने 1 हजार 563 छात्रों के स्कोर कार्ड रद्द कर दिए गए. कोर्ट के आदेश के बाद अब ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों की फिर से परीक्षा होगी. यह परीक्षा 23 जून को होगी. 30 जून को रिजल्ट आएगा और 6 जुलाई से काउंसलिंग होगी.

कल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा है कि ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का विकल्प होगा. दोबारा परीक्षा नहीं देने पर ग्रेस मार्क्स रद्द हो जाएंगे. कोर्ट ने दो याचिकाओं पर NTA से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा है कि नीट परीक्षा को पूरी तरह रद्द करके ठीक नहीं किया जा सकता है. इस मामले पर 8 जुलाई को अगली सुनवाई होगी. कोर्ट में NEET रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स, री-एग्जाम और परीक्षा रद्द को लेकर याचिका दाखिल की गई हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकता है. सिर्फ वो छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनका परीक्षा का समय कम कर दिया गया था, जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उनके पास भी 2 विकल्प हैं. ये छात्र 23 जून को होने वाली परीक्षा में बैठ सकते हैं या पुराने स्कोर के साथ काउंसलिंग में जा सकते हैं.

NEET UG 2024 के रिजल्ट में हुई थी गड़बड़ी

इससे पहले 11 जून की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को नोटिस जारी किया था. शीर्ष अदालत ने कहा था कि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित हुई है. ऐसे में NTA से जवाब बनता है. एनटीए को जवाब देना होगा. कोर्ट ने उस समय काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. NEET UG 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया था. इसके परिणाम में धांधली हुई थी. एक साथ 67 टॉपर निकले.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811