– गैरतगंज में बैठक लेकर कहासटीक आंकड़े ही तय करते हैं योजनाओं की दिशा
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
राष्ट्रीय जनगणना कार्य को प्रभावी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने नगर परिषद सभाकक्ष में प्रगणकों की बैठक ली। बैठक में जनगणना से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने प्रगणकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ एकत्र करें और समय-सीमा में सही आंकड़े दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही शासन की नीतियों और योजनाओं का आधार होते हैं, इसलिए इसमें पारदर्शिता और सटीकता बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड में कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में एसडीएम अंकित जैन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेशसिंह राजपूत, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन गुप्ता, राजस्व उपनिरीक्षक निसार उद्दीन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने प्रगणकों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें तकनीकी प्रक्रिया और व्यावहारिक बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में प्रगणकों को जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।