Let’s travel together.

जून में शादियों के अब पांच मुहुर्त शेष

0 115

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जून में शादियों के अब पांच मुहुर्त शेष हैं। इसके बाद चार माह तक मांगलिक कार्य पर विराम लगने जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 29 जून को देवशयनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे और फिर 23 नवंबर से ही विवाह के मुहुर्त शुरू हो पाएंगे। अभी 23, 24, 26, 27 एवं 29 जून शादियों के लिए अच्छे मुहुर्त है। इसमें 27 जून को भड़ली नवमी पर विवाह का अच्छा मौका रहेगा। इसमें ऐसे युवक-युवती जिनके विवाह की लग्न इस वर्ष नहीं है। उनके विवाह भी इस मुहुर्त में किए जा सकेंगे। यह मुहुर्त अक्षय तृतीया की तरह अबूझ मुहुर्त माना जाता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में विवाह आयोजन होंगे 29 जून के बाद जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर माह में शुभ मुहुर्त न होने से विवाह नहीं हो पाएंगे। वहीं इस वर्ष 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। 23 नवंबर एकादशी से विवाह प्रारंभ हो जाएंगे इस तरह 29 जून से 22 नवंबर तक शादियों पर विराम रहेगा और 23 नवंबर के बाद शादी और मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहुर्त रहेंगे जिनमें शादियां की जा सकेगी।

कम मुहूर्त से बढ़ेंगे शादियों के आयोजन

जून में कम मुहर्त एवं आगामी चार माह शादियों व मांगलिक कार्यों पर विराम लगने से इन अंतिम दिनों में शादियों के आयोजन बढ़ेगे। इसके लिए शहर में शादी हाल, धर्मशालाओं की जहां बुकिंग जारी है है तो वहीं टेंट, बैंड, डीजे आदि की भी बुकिंग हो रही। वहीं बाजार में रौनक बरकरार बनी हुुई है। सराफा, कपड़ा, बर्तन आदि की खरीददारी भी बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811