Let’s travel together.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण

0 123

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले में चल रहे स्व-जनगणना अभियान के तहत गैरतगंज अनुभाग में मंगलवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने व्यापक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिलवानी रोड स्थित ग्राम पंचायत भानपुरगंज, समनापुर कला और करमोदी में पहुंचकर स्व-जनगणना कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से गणना की स्थिति, डेटा संकलन की प्रक्रिया और नागरिकों की भागीदारी को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्रगणकों, सुपरवाइजर्स, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सहायकों, पटवारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के समर्पण से ही यह अभियान समयबद्ध और सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

इससे पहले सोमवार रात को एसडीएम अंकित कुमार जैन ने भी गैरतगंज नगर क्षेत्र में स्व-जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीमों से मुलाकात कर कार्य की गुणवत्ता और गति का आकलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नरेश राजपूत और नगर राजस्व निरीक्षक निसार खान भी मौजूद रहे।

नगर परिषद क्षेत्र में स्व-जनगणना के लिए 30 टीमों का गठन कर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ये टीमें नागरिकों को स्वयं गणना के लिए प्रेरित करने के साथ आवश्यक सहयोग भी प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा गणना मित्रों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का भी प्रशासन को सहयोग मिल रहा है, जिससे अभियान को गति मिली है।

जनजागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार भी तेज किया गया है। प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को स्व-जनगणना के महत्व के बारे में बताया जा रहा है और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी श्रीमती अमृता सुमन और जनपद सीईओ पूजा जैन ने जानकारी दी कि पठारी, मड़िया टोला, सदू, सहजपुर केसरी सहित कई गांवों में ग्रामीणों ने शत-प्रतिशत स्व-जनगणना कार्य पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि शेष क्षेत्रों में भी तेजी से कार्य जारी है और जल्द ही पूरा क्षेत्र कवर कर लिया जाएगा।

प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। अंत में प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सही और पूर्ण जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811