Let’s travel together.

सागर राइस मिल के सामने बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई न होने पर फूटा आक्रोश

0 233

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप के सागर राइस मिल के सामने उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विगत दिनों सागर राइस मिल परिसर में कई गौ माताओं के मृत मिलने की घटना को लेकर संगठन पहले ही ज्ञापन सौंप चुका था, लेकिन कार्रवाई न होने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आज सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिल के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौ माताओं की मौत एक गंभीर मामला है, जिसे प्रशासन नजरअंदाज नहीं कर सकता।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद रहा। तहसील कार्यालय पर एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी ओबेदुल्लागंज भरत प्रताप सिंह, सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी तथा गोहरगंज थाना प्रभारी विनोद परमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी।

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है, लेकिन संगठन के तेवर को देखते हुए आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811