शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
नगर के त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर हदाईपुर से ग्राम पठा निवासी बाल ब्रह्मचारी श्री प्रशांत भैय जी की बिनोली यात्रा निकाली गई।बाल ब्रह्मचारी श्री प्रशांत भैया जी के द्वारा मुनि श्री मार्दव सागर जी महाराज से 26 अप्रैल को श्री 1008 दिगंबर जैन सहचल सिद्ध क्षेत्र वेजन्तिगिरी पानी गांव तहसील कन्नौद जिला देवास मप्र में दीक्षा ली जा रही है। दीक्षा यात्रा नगर में निवासरत उनके मामा श्री विजय जैन , अजय जैन खिरिया वालों के निवास स्थान शाहपुर -हदाईपुर से निकल गई।
1008 श्री पारसनाथ त्रिमूर्ति जैन मंदिर शाहपुर -हदाईपुर पहुंची और मोक्ष मार्ग की भव्य जीव के बिनोली यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। यहां पर मुनि दीक्षा लेने वाले बाल ब्रह्मचारी श्री प्रशांत भैया जी की गोद भराई का कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज एवं महिला मंडल सहित अन्य समाजों के व्यक्तियों ने शामिल होकर धर्म लाभ उठाया।ब्रह्मचर्य श्री प्रशांत भैया जी द्वारा बताया गया कि मोक्ष मार्ग ही धर्म का मार्ग है। जिसे आत्मसात करना चाहिए ।