Let’s travel together.

गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी इंदौर अपर कलेक्टर की गाड़ी पलटी, हादसे में अपर कलेक्टर सहित सात लोग घायल

0 215

– शिवपुरी और गुना जिले के बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

– त्यौहार के लिए अपने घर बदरवास आए हुए थे तभी हुआ हादसा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के रहने वाले और इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य रविवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जाता है कि वह परिवार सहित कलश यात्रा में शामिल होने के लिए शिवपुरी के बदरवास आए हुए थे तभी नेशनल हाईवे 46 पर गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में अपर कलेक्टर सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं 8 साल के वेद की हालत गंभीर है, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। हादसे में पिता हरीश चंद्र वैश्य, मां सहित पत्नी प्राची वैश्य, भाई दीपक, सारिका, बच्ची फेरी (13) और बेटा वेद (8) घायल है।

गुना और शिवपुरी जिले के बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार-

इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर की कार रविवार सुबह गुना और शिवपुरी जिले के बॉर्डर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह परिवार सहित कलश यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे 46 पर गाय को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में अपर कलेक्टर सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं 8 साल के वेद की हालत गंभीर है, जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। बाकी सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

त्यौहार के लिए अपने घर बदरवास आए हुए थे-

बताया जाता है कि शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य इंदौर में पदस्थ हैं। वह राखी के त्यौहार के लिए अपने घर बदरवास आए हुए थे। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ बदरवास से खोखर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी में सात लोग सवार थे। नेशनल हाईवे पर अटलपुर के पास अचानक कार के सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में पिता हरीश चंद्र वैश्य, मां सहित पत्नी प्राची वैश्य, भाई दीपक, सारिका, बच्ची फेरी (13) और बेटा वेद (8) घायल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811