Let’s travel together.

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ग्राम गढ़ी में जागरूकता अभियान आयोजित

0 32

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

निर्माणाधीन सड़क परियोजना के अंतर्गत ग़ैरतगंज तहसील की ग्राम गढ़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एक व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, पूर्व सरपंच भागचंद चौरसिया, पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, भोपाल से संभागीय प्रबंधक ईश्वर सिंह चंदेल, रेजिडेंट इंजीनियर धर्मेश मित्तल, सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ ओमप्रकाश पाण्डेय एवं जेंडर विशेषज्ञ सेनथेनी मैम मौजूद रहीं। वहीं संविदाकार की ओर से परियोजना प्रबंधक अश्विनी स्थापक, प्रबंधक ब्रिजेन्द्र कोष्टी, सुरक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप भदौरिया सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों में मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, आरिफ अली, सुशील साहू, सुनील कुमार सोनी, अक्षय दुबे, अखिल, विनय सेरावत, सूर्य प्रताप सिंह एवं शमशेर अंसारी की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा यातायात संकेतों की जानकारी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षित आवागमन हेतु विशेष सावधानियां बरतने की अपील की गई।
सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का माध्यम है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इन नियमों का पालन करे।”
अंत में सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई तथा अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811