Let’s travel together.

वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

0 96

रायसेन।  वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में  कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और वन माफियाओं के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया।
डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च वनमंडल कार्यालय से शुरू होकर महामाया चौक तक पहुंचा। महामाया चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिवंगत वनरक्षक को नमन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि स्वर्गीय हरिकेश गुर्जर ने वन सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वन और खनन माफियाओं का मुकाबला संगठित होकर ही किया जा सकता है।
कैंडल मार्च में शामिल सभी कर्मचारियों ने स्वर्गीय गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके बलिदान को याद करते हुए वन संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर रविकांत अमृत (रायसेन पश्चिम), धीरेंद्र पांडे (परिक्षेत्र अधिकारी गड़ी), महेंद्र पारेल, आदर्श मिश्रा, दीपेंद्र सिंह राजावत, प्रभात यादव, नरेश कुशवाहा सहित कई मैदानी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811