Let’s travel together.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी का पूरा हक — हिमाद्री सिंह

0 153

11-14 अप्रैल तक मुंबई – हैदराबाद महिला संसद मे होंगी शामिल

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश भर मे लागू होने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम वास्तव मे देश की आधी आबादी को पूरा हक देने वाला अधिनियम है। दशकों तक पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक नहीं दिया गया। लेकिन अब केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को उनका पूरा हक देने की प्रतिबद्धता पूरी की जा रही है।
शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने उपरोक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री श्री मोदी का महिला सशक्तिकरण के लिये ऐतिहासिक कदम है। इससे देश मे नारी समाज को आगे बढने, आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास मे कदम से कदम मिला कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

सांसद श्रीमती सिंह 11 से 14 अप्रैल तक मुंबई और हैदराबाद में आयोजित होने वाले संसद की महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति की बैठक में शामिल होने के लिये मुंबई में हैं ।

मुंबई मे उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों, फर्टिलाइजर कंपनियों, बैंक , एलआईसी, सीएसआईआर और आईआईजी इत्यादि के साथ महिलाओं के अधिकारों, उनके समुचित प्रतिनिधित्व और लैंगिक उत्पीड़न पर चर्चा में हिस्सेदारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे लागू होने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 लोकसभा, राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% (एक-तिहाई) सीटें आरक्षित करने वाला ऐतिहासिक कानून है। ‌ यह नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिये कटिबद्ध है।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री और सांसद के रुप मे हिमाद्री सिंह ने मुंबई और हैदराबाद मे 11 से 14 अप्रैल तक संसद की महिला सशक्तिकरण संबंधी समिति के अन्य सदस्यों के साथ महिला सशक्तिकरण से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण विचार साझा करेंगी। उनके द्वारा इन बैठकों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण से जुडे बिन्दुओं को आवाज प्रदान किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811