Let’s travel together.

छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने शिवेंद्र वर्मा

0 878

 

प्रियंकर सेन को छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना  प्रदेश संगठन मंत्री बनाया

सुरेंद्र जैन रायपुर

“छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ी” याने छत्तीसगढ़ की जल जंगल ज़मीन को सँवारने छत्तीसगढ़िया याने यहाँ के वासियों के हक़ को दिलाने और छत्तीसगढ़ी भाषा एवम संस्कृति के संरक्षक की भूमिका में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने अपनी अलग पहचान बनाई है । कर्मा भवन कोटा में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के साथ साथ छत्तीसगढ़िया महिला क्रान्ति , छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना और राजनीतिक पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर कार्यकारिणी का गठन हुआ । जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने सभी नये नियुक्त पदाधिकारियों को पीला चावल का टीका लगाकर बधाई दी । छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश महामंत्री यशवंत वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ का चिनहारी किसनहा गमछा भेंट किया उन्होंने हसदेव बचाव आंदोलन की तैयारियों का जायज़ा लिया व सभी सेनानियों से अपील किया कि वे समाज के हर वर्ग तक जायें और उनको दस मार्च को राजधानी में आयोजित प्रोटेस्ट में शामिल करने कहा । उन्होंने बताया कि दस मार्च को राजधानी रायपुर में महादेव घाट से लेकर विधानसभा तक मानव श्रृंखला बनाकर विधानसभा के नज़दीक पेड़ लगायेंगे जिसमे खारूँन नदी का जल भी चढ़ायेंगे ।

छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है – शिवेंद्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष , गोपी साहू प्रदेश महामंत्री , प्रियंकर सेन संगठन मंत्री , कंचन दबंग छत्तीसगढ़िया प्रदेश सचिव ।

छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना रायपुर कार्यकारिणी इस प्रकार है – फार्मासिस्ट राहुल वर्मा संयोजक, मनोज साहू सह संयोजक , टिकेश्वर निषाद अध्यक्ष , रिपु साहू उपाध्यक्ष , भोला साहू उपाध्यक्ष , भावेश साहू सचिव , सूरज साहू सह सचिव , हीरेंद्र साहू सह सचिव , प्रदीप साहू महामंत्री , ऋतुराज संगठन मंत्री, खिलेश्वर साहू मीडिया प्रभारी , योगेश्वर साहू ज़िला मंत्री , तमेश्वर साहू ज़िला मंत्री एवम अमन वर्मा सदस्यता प्रभारी बने ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
प्रियंकर सेन
मोबाइल 9753322323

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811