Let’s travel together.

फ्लोरल थीम पर “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप की किटी पार्टी संपन्न

0 54

गेम्स और तंबोला के साथ मनाया गया सदस्य प्रीति का जन्मदिन

भोपाल। शहर में “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप द्वारा फ्लोरल थीम पर आकर्षक किटी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने फूलों की थीम के अनुरूप सुंदर साड़ियों में सज-धजकर सहभागिता की, जिससे पूरा माहौल रंग-बिरंगा और उत्साहपूर्ण नजर आया।

कार्यक्रम की होस्ट पूनम यादव रहीं, जिन्होंने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किटी पार्टी की एडमिन विद्या सोन्हिया ने बताया कि “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप की विशेषता यह है कि हर आयोजन साड़ी थीम पर ही किया जाता है, जिससे भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा मिले।उन्होंने कहा कि साड़ी भारतीय नारी की गरिमा, शालीनता और संस्कृति का प्रतीक है, और इसी भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से हर बार साड़ी थीम पर किटी पार्टी का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान मनोरंजक गेम्स और तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सदस्य प्रीति सिंह का जन्मदिन रहा, जिसे सभी ने मिलकर केक काटकर और शुभकामनाएं देकर उत्साहपूर्वक मनाया।और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
किटी पार्टी के इस आयोजन ने सदस्य  विद्या सोन्हिया, रजनी चौरे, , भारती श्रीवास्तव,  पूनम यादव, प्रीति सिंह, रिंकी  को आपसी मेलजोल और मनोरंजन का बेहतरीन अवसर प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811