लगभग 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
रायसेन। 27 दिसंबर 25 को फरियादी द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति ने दिन में उसके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें सोने की लोंग, लॉकेट, मंगलसूत्र, सीप सेट, बाली, झुमकी, लटकन सेट, अंगूठी, कान के टॉप्स, पंचाली तथा चांदी की पायल एवं चूड़ा के आभूषण चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक XX/2025 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की लगातार तलाश की गई। इसी क्रम में एक अगस्त को ग्राम बड़गांव, थाना रीठी, जिला कटनी में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए लगभग 2 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवरी उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर, सउनि राम आशीष शर्मा, प्रधान आरक्षक 404 राजेश पठारिया, आरक्षक 193 सोनू ठाकुर एवं महिला आरक्षक 717 मनीषा बट्टी की सराहनीय भूमिका रही।