Let’s travel together.

कांग्रेस ने भाजपा द्वारा वीरांगना दुर्गावती की जन्मजयंती के नाम पर आदिवासी सम्मेलन करने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

0 247

 

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी के  चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे पी धनोपिया  ने भाजपा द्वारा वीरांगना दुर्गावती की जन्मजयंती के नाम पर आदिवासी सम्मेलन करने निर्वाचन आयोग से शिकायत की हे।यह कार्यक्रम 21 अप्रेल को विदिशा सांसदीय क्षेत्र के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी बाहुल्य ग्राम तारा नगर एवं चौरा कमरोरा(साढ़े बारह गाँव) में आयोजित किये गये हे। इस दोनो कार्यक्रमों में विदिशा लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान मुख्य अतिथि हे वही भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा को विशिष्ठ अतिथि बनाया गया हे।

कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र निर्वाचन को लिखे पत्र में कहा हे कि लोकसभा चुनाव 2024 के आम चुनाव की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है तथा प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है । अपने पत्र में श्री धनोपिया ने कहा हे कि 5 अक्टूबर 1524 को गोंडवाना सामाज्य की वीरांगना महारानी दुर्गावती का जन्म हुआ था परंतु भाजपा से जुड़े हुए लोग आदिवासियों को गुमराह करके वोट की राजनीति करते हैं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिताने के लिए 21 अप्रैल को 500 वां जन्म दिवस मना रहे हैं।

श्री धनोपिया ने आरोप लगाया हे कि उपरोक्त कार्यक्रम शासकीय अधिकारी लक्ष्मण मरकाम IAS द्वारा भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा चुनाव में वोट दिलवाने के लिए आयोजित किया जा रहा है इसलिए उक्त कार्यक्रम को रुकवाया जावे तथा कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के पहुँचने पर दोनों कार्यक्रमों का सम्पूर्ण खर्च चुनाव खर्च में जोड़ा जावे जिससे कि लोकसभा विदिशा का मतदान निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके जो कि न्यायोचित होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811