Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में हैवानियत गुना जिले में दो बदमाशों ने बुजुर्ग के गुदा में डाल दी टार्च

131

गुना। मध्‍य प्रदेश के गुना जिले में हैवानियत का मामला सामने आया है। गुना जिले के बमोरी थानाक्षेत्र में बुजुर्ग किसान के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो बदमाशों ने वृद्ध के गुप्तांग में टार्च डाल दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्वजन ने बुजुर्ग को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बिजली के खंभे से केबल चोरी करने की शिकायत पर मारपीट

बमोरी थाने के अंतर्गत आने वाले कंचनपुरा गांव में बीते छह जुलाई को बिजली के खंभे से केबिल की चोरी करने वाले आरोपित की शिकायत करने पर मारपीट की गई, जिसमें पीड़ित के हाथ की हड्डी टूटने के साथ ही अन्य जगह चोटें आई हैं। जिसके बाद बमोरी थाने में मामला दर्ज किया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित गिर्राज पुत्र बाबूलाल लोधा द्वारा बमोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया गया कि छह जुलाई को रात 12 बजे वह अपने खेत जा रहा था, उसी दौरान गांव के सिमरथ पुत्र मोहरलाल लोधा खंभे से केबल उतार रहा था।

जिसकी सूचना सुबह गांव वालों को दी गई, जिसके बाद गांव वालों द्वारा केबिल वापस मांगने पर उसके साथ लाठी से मारपीट कर दी, जिससे शरीर में चोट लगने के साथ ही हाथ की हड्डी टूट गई। जिसके बाद बमोरी थाने में मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शूरू कर दी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मिण्डा में किसानों की जीत, आज मंगलवार से चलेंगे मोटर पंप     |     मंदिर हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पौवा देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार     |     सेवा संवाद यात्रा : विधायक अनुज शर्मा की जनचौपाल     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, सप्ताह में 3 से 4 दिन हो रही वाहन चेकिंग     |     जमुनिया जोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल; ब्रेकर लगाने की मांग     |     7.80 लाख रुपए की लागत से दीवानगंज में बन रही 230 मीटर सीसी सड़क, दोनों तरफ बनाई जा रही नालियां     |     मौसम के उतार-चढ़ाव से सरकारी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, रोज पहुंच रहे 50 से 80 मरीज     |     नहरों में पहुंचा हलाली बांध का पानी, किसानों के चेहरे खिले; अब शुरू होगा पलेवा     |     सहकारी समितियों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन     |     पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का किया खुलासा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811