Let’s travel together.

शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भीमबेटका, भोजपुर में करायाशैक्षिक भ्रमण

0 222

-विद्यार्थियों में नेतृत्व -क्षमता, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना का विकास करने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कराया 

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के छात्र-छात्राओं को बुधवार के दिन शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 145 छात्र छात्राएं एवं 13 शिक्षक शामिल हुए ।
सबसे पहले छात्र छात्राओं को भीमबेटका की सैर कराई गई एवं उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।उसके बाद भीमबेटका से भोजपुर प्रस्थान किया गया। भोजपुर दर्शन एवम् उसका महत्व पर व्याख्यान दिया गया। भ्रमण प्रभारी मनोज पवार व्यायाम निर्देशक ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला।


दीवानगंज क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना का विकास करने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। एक्सपोजर विजिट के लिए धनावंटन व निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को चयन कर अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण लेने के बाद छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के साथ अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से शैक्षिक ज्ञान, राज्य की भिन्नताओं, विज्ञान एवं गणित उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होगी। छात्र-छात्राओं को कक्षा के ज्ञान से हट कर बाहरी वातावरण से जोड़ने में कामयाबी हासिल होगी। इससे पुस्तकीय ज्ञान के साथ छात्रों के बाहरी ज्ञान में वृद्धि हो सकेगी। निर्धारित संख्या के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से छात्र- छात्राएं भ्रमण पर भेजे जा रहे हैं। चयनित बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए उन्हें प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराए जा रहा हैं।
जिससे अतिरिक्त बच्चों को समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास के साथ ही खुले वातावरण में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अन्य ज्ञान में वृद्धि करना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है।
एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के अंदर भौगोलिक समेत अन्य परिस्थितयों की जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा। पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त ज्ञान वृद्धि में कारगर साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811