सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की गैरतगंज तहसील मे 14 गेहूं के केंद्र एवं 5 चना मसूर के गुरुवार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्रों का शुभारंभ तौल कांटों के विधि-विधान से पूजन के साथ किया गया। इसमें ग़ैरतगंज कृषि उपज मंडी प्रांगण मे, गैरतपुर वेयर हाउस, बम्होरी गोदड, देहगांव में, बिशन खेड़ा, एवं ग्राम पंचायत गढ़ी में यश इन्फ्रा वेयरहाउस (अगरिया सड़क) एवं बालाजी वेयरहाउस पर पूजा-अर्चना कर खरीदी व्यवस्था की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में गढ़ी महावली खो मंदिर के महंत श्री श्री सुखदेव जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, जनपद सदस्य रिजवान खान, सरपंच रवि पटेल, भगवान सिंह लोधी, रूप सिंह, अंकित जैन, मोहन माहेश्वरी, अरुण महाराज, किसान नेता मुकेश धाकड़, हरिनारायण धाकड़, नीरज चौरसिया, कैलाश तिवारी, विपिन जैन, नंद किशोर अहिरवार, गुड्डू तिवारी, रवि चौरसिया, वदूद पटेल, शुभम माहेश्वरी, खालिद मंसूरी, फैजी पटेल, खलील कुरैशी, अब्दुल्ला, छतर सिंह यादव, भारत धाकड़ सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
आज 10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी
मध्यप्रदेश में इस वर्ष गेहूं की खरीदी 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग में पहले चरण में खरीदी शुरू होगी, जबकि ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, सागर एवं शहडोल संभाग में 15 अप्रैल 2026 से खरीदी आरंभ की जाएगी।
समर्थन मूल्य और बोनस
किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार कुल भुगतान 2665 रुपए प्रति क्विंटल रहेगा।
मई अंत तक चलेगी खरीदी
गेहूं खरीदी का कार्य सामान्यतः मई माह के अंत (लगभग 25 से 31 मई) तक जारी रहेगा।
स्लॉट बुकिंग अनिवार्य
खरीदी के लिए किसानों को पहले पंजीयन एवं स्लॉट बुकिंग कराना अनिवार्य है। तुलाई उसी तिथि पर की जाएगी, जो स्लॉट में निर्धारित होगी। भुगतान की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।