Let’s travel together.

भारत का कौशल सदैव से सशक्त रहा है-कुलगुरू प्रो.डा.सुरेश कुमार जैन

0 120

भोपाल।भारत का कौशल सदैव से सशक्त रहा है.मंदिरों की शिल्पकलाएं और दिल्ली का लौह स्तंभ इसके उदाहरण हैं.जितना कौशल भारत में है उतना किसी देश में नही हनुमान जी द्वारा पर्वत उठाना ,शब्दभेदी बाण जल संरक्षण आदि इसके उदाहरण हैं आवश्यकता अपने कौशल को पहचानने की है जो हमारी शिक्षा नीति कर रही है उक्त विचार आज बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल भोपाल मे सशक्त कौशल: भारत के सतत विकास का आधार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में व्यक्त किए।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय भेल मे श्री अशोक कड़ेल संचालक म.प्र.हिन्दी ग्रंथ अकादमी ने उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस राष्ट्रीय सेमीनार के मुख्य अतिथि के रूप मे अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत का कौशल सदैव सशक्त रहा है ,हमारी समृद्ध संस्कृति ,सभ्यता और परंपराए सदैव ज्ञान का आधार रहीं हैं जो नित्य नूतन और चिर पुरातन जैसी सनातनी चिंतन की पर आधारित हैं .

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.डा.सुरेश कुमार जैन ने विशेष अतिथि के रूप मे कहा कि जितना कौशल भारत में है उतना विश्व के किसी देश में नही .आवश्यकता हमे इसे पहचानने का अवसर देने की है जो हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का आधार है आर्टीफीसियल इंटेलिजेंसी, शब्दभेदी बाण ,हनुमानजी द्वारा पर्वत उठाना या जल संरक्षण जैसे विषय सशक्त कौशल की बानगी है .इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डा मथुरा प्रसाद ने कहा कि भारत में कौशल की कमी नही है आज का युवा विविध क्षेत्रों में कौशल प्रदर्शित करने में सक्षम है

जनभागीदारी अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की प्रारंभ में प्राचार्य डा संजय जैन ने सभी अतिथियों का शाल ,श्रीफल स्मृति चिंह एवं पौधे से स्वागत किया. इस समारोह का संचालन राष्ट्रीय सेमीनार की संयोजक डा समता जैन ने किया .तीन सत्रों में देश के 79 प्रतिभागियों वे ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए महाराष्ट्र, बिहार,छतीसगढ़ ,उत्तरप्रदेश ,सहित मध्यप्रदेश के उज्जैन, बैतूल ,रायसेन ओबेदुल्लागंज ,विदिशा भोपाल के प्राचार्य, प्राध्यापको ने सक्रिय सहभागिता कर सेमीनार को उद्देश्यपूर्ण बनाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811