Let’s travel together.

श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत

0 59

श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉ चौधरी, जिपंअध्यक्ष यशवंत मीणा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु

सी एल गौर रायसेन

श्री रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर के गंज बाजार स्थित सुप्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर से शाम 4:00 बजे श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ऐतिहासिक शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प बरसा कर जोरदार स्वागत किया।

शोभा यात्रा में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की झांकी, श्री राम भक्त हनुमान जी की झांकी, छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी सहित अनेक झांकियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्री राम जन्म महोत्सव शोभा यात्रा में अखाड़े के कलाकार।हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा रही । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, हनुमान जी महाराज और छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी के दर्शनों के लिए भी सड़क के दोनों तरफ बड़ी तादाद में श्रद्धालु उनकी सुंदर छवि को देखने के लिए खड़े हुए थे।

शहर में दर्जनों स्थान पर श्री राम महोत्सव शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए लोग खड़े हुए थे, कुल मिलाकर श्री राम महोत्सव शोभा यात्रा का रायसेन में ऐतिहासिक आयोजन किया गया ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा रायसेन शहर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ा हो।

श्री राम महोत्सव शोभा यात्रा गंज बाजार, रामलीला गेट,महामाया चौक, माता मंदिर चौराहा होते हुए तीपट्टा बाजार, श्री राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली के सामने से होते हुए भोपाल मार्ग से होकर भोपाल सागर तिराहा आई जहां हजारों की तादाद में सनातन धर्म प्रेमियों ने शोभायात्रा में शामिल होकर श्री राम महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। शोभा यात्रा में सनातन धर्म प्रेमी जय जय श्री राम की जय कारे लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे इस समय पूरे शहर का वातावरण एकदम से श्री राम में दिखाई दे रहा था। जिधर देखो उधर लोग शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे महिलाएं, पुरुष,बच्चे सभी में शोभा यात्रा के प्रति भारी उत्साह का वातावरण देखे नहीं बन रहा था।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर चौधरी शोभायात्रा में हुए शामिल

श्री रामनवमी के अवसर पर निकल गई श्री राम महोत्सव शोभायात्रा के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित बड़ी तादात में सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए और शोभा यात्रा में चल रही भगवान राम हनुमान और छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकियां के दर्शन लाभ लेकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।

शोभायात्रा के दौरान अखाड़े के प्रदर्शन के समय भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने हाथों में तलवार थाम कर घूमना शुरू किया वहीं डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी तलवार घुमाई, इस समय ढोल नगाड़ों के साथ अखाड़े का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में दर्जनों की संख्या में अखाड़े ढोल नगाड़ों और अन्य आइटम शामिल हुए, जिन्होंने शोभा यात्रा की सुंदरता को और ज्यादा बढ़ा दिया। शोभा यात्रा के दौरान अनेक सनातन धर्म प्रेमी अपने सिर पर साफा बांधकर और गले में भगवा दुपट्टा डालकर साथ चल रहे थे, वहीं बड़ी संख्या में शोभा यात्रा में चल रहे युवा साथी अपने हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए उत्साह से साथ चल रहे थे, शोभायात्रा शहर में देर रात तक निकाली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811