Let’s travel together.

रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

0 36

 भोपाल। डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्रीने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी भगवान श्रीराम ने अन्याय और अधर्म का विरोध किया तथा साहस और धैर्य के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि यहां चित्रकूट धाम और ओरछा जैसे पवित्र स्थल स्थित हैं, जो भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों की स्मृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी रामनवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म का सर्वोच्च उदाहरण है।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत भी की। इस नई सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं और यात्रियों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी तथा कम समय में भोपाल से ओरछा पहुंचना संभव हो सकेगा। सरकार का मानना है कि इस सेवा से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों की यात्रा अधिक आसान व तेज बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811