Let’s travel together.

गढ़ी में गहराया जल संकट: सूखे नलकूप

0 73

-स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की स्कीम बोर व 8 करोड़ की नल-जल योजना शुरू करने की मांग

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कई शासकीय नलकूप सूख चुके हैं, जबकि निजी नलकूपों में भी जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इससे ग्रामीणों को रोज़मर्रा के उपयोग के लिए पानी जुटाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत की बढ़ती आबादी के मुकाबले पुरानी पेयजल व्यवस्था अब पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है। वर्ष 1974 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बनाई गई नल-जल योजना उस समय की 2-3 हजार आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी, लेकिन वर्तमान में गांव की आबादी लगभग 8 हजार तक पहुंच चुकी है। ऐसे में अब केवल करीब 30 प्रतिशत घरों तक ही नियमित रूप से नल-जल पहुंच पा रहा है।
गढ़ी के मनकापुर टोला, खिड़का दरगाह कॉलोनी, खेरुआ बेलदार मोहल्ला, माता मोहल्ला, कसाई मंडी कुआं क्षेत्र, चौरसिया मोहल्ला, बस स्टैंड, इंदिरा कॉलोनी, मनकापुर टपरे और सगौर फार्म जैसे क्षेत्रों में फरवरी से जून तक जल संकट विकराल रूप ले लेता है। इन इलाकों में निजी नलकूपों के सहारे अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ती है।

-दो साल से अटकी 8 करोड़ की जल योजना

करीब दो वर्ष पहले जल निगम द्वारा बाड़ी-बारना डैम से गढ़ी तक पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना का सर्वे किया गया था। इस योजना में लगभग 10 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, 3 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी और करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से सभी मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया था।हालांकि, वन भूमि से पाइपलाइन गुजरने के कारण वन विभाग से अनुमति न मिलने की वजह से यह योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है।
सरपंच ने सौंपा ज्ञापन, त्वरित समाधान की मांग
ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने जल निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी सहित संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर योजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। साथ ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, पीएचई मंत्री और कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को भी ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत उपाय करने की मांग उठाई गई है।
जल संकट से निपटने के लिए पंचायत द्वारा गांव में चार नए स्कीम बोर कराने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

प्रस्तावित स्थान इस प्रकार हैं—
चोपड़ा क्षेत्र में स्कीम बोर,पुरानी वाटर सप्लाई के पास,
पुराने तालाब के पास,खेरुआ बेलदार मोहल्ला अमृत सरोवर के पास
पंचायत का कहना है कि इन सभी बोरों की खुदाई कम से कम 400 फीट गहराई तक की जाए, तभी पर्याप्त पानी मिलने की संभावना है और कुछ हद तक समस्या से राहत मिल सकेगी।
स्थायी समाधान की उम्मीद
ग्रामीणों का मानना है कि यदि जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित योजना का कार्य जल्द शुरू हो जाता है, तो गढ़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन जल निगम और सरकार की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811