Let’s travel together.

किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू

0 91

-विकासखंड सांची जनपद पंचायत सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित

सी के पारे रायसेन

सचिव, मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल तथा संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग भोपाल के  निर्देशों के पालन में जिले में किसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से ई विकास वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान प्रणाली” लागू की गई है।
इस नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से किसानों को उर्वरक वितरण में होने वाली भीड़, अव्यवस्था और अनियमितताओं को नियंत्रित किया जाएगा। प्रणाली के अंतर्गत टोकन जनरेशन, स्लॉट आधारित उर्वरक वितरण, प्रणाली, डिजिटल पंजीयन, स्टॉक मॉनिटरिंग तथा वितरण की ऑनलाइन निगरानी जैसी व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं। इससे किसानों को निश्चित समय पर उर्वरक प्राप्त होगा तथा वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

इसी संबंध में विकासखंड सांची जनपद पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम सहायक, पंचायत प्रतिनिधि, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारी, विपणन संघ एवं डबल लॉक केंद्रों के प्रभारियों को इस नई प्रणाली के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार किसानों का टोकन जारी किया जाएगा, उर्वरक का स्टॉक अपडेट किया जाएगा तथा निर्धारित समय के अनुसार वितरण किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम सहायक संचालक कृषि श्री दुष्यंत कुमार धाकड़ तथा कंप्यूटर प्रोग्रामर श्री शिवराज ठाकुर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रणाली के संचालन, टोकन जनरेशन, स्टॉक प्रबंधन और किसानों को सरल तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर ज्योति चंद नामदेव, कैलाश चंद गोर, मोहनलाल सिंगरौली, राजेंद्र उपाध्याय, सुभाष शुक्ला, अर्चना शुक्ला, नितेश यादव, नरेश सिंह राजपूत, कुंवर सिंह दांगी सहित समिति के प्रशासकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से किसानों को उर्वरक वितरण में लंबी कतारों से राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811