Let’s travel together.

मतदाता जागरूकता के नारों से गूंजा रायसेन दुर्ग

0 100

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के नेतृत्व में रायसेन दुर्ग से स्कूली छात्र–छात्राओं ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

रायसेन।जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज स्वीप रायसेन के तहत कलेक्टर श्री अरविंद दुबे तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के नेतृत्व में 350 से अधिक स्कूली छात्र–छात्राएं तथा अधिकारी, कर्मचारी रैली के रूप में दुर्ग (किले) पर पहुंचे।

यहां आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दुबे द्वारा छात्र छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए अपने माता–पिता, परिजनों तथा आस पड़ोस के मतदाताओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में वोट डालने हेतु जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री दुबे ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र छात्राओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा आगामी निर्वाचन में मतदान करने के लिए कहा।

साथ ही दिव्यांगजन तथा वयोवृद्ध मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, एसडीएम श्री मुकेश सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्री विनोद बघेल, सामाजिक न्याय विभाग के श्री बृजेन्द्र शर्मा , जनशिक्षक श्री सूर्यप्रकाश सक्सेना, शिक्षक श्री पवन सोनी सहित अन्य अधिकारी और छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811