Let’s travel together.

रजत विमान में मां जिनवाणी को स्थापित कर निकाली शोभायात्रा

0 183

 

धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत,दिव्य घोष बजाकर बालिकाओं ने दी विशेष प्रस्तुति

यशवंत सराठे बरेली रायसेन

बरेली में आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर तारण तरण दिगंबर जैन समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय पहुंची,जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। नगर के रामलीला मैदान में संपन्न हुए तीन दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव जो कि 7 जून से प्रारंभ हुआ था जिसका समापन रविवार 9 जून को हुआ। इसके उपलक्ष्य में जैन समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसे हिंदू उत्सव समिति,व्यापार महासंघ,राष्ट्रीय हिंदू सेना सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों के द्वारा मां जिनवाणी की पूजा अर्चना की गई और शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में जहां महिलाएं केसरिया धोती वहीं युवा धोती कुर्ता पहने हुए देखे गए। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र दिव्य घोष रहा जिसे बालिकाओं के द्वारा बजाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।तीन दिवसीय रत्नत्रय महोत्सव के दौरान पं. पूजा जी एवं ममल पाहुड़ जी ग्रंथाधिराज का अस्थाप किया गया था। समापन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रातः से सामायिक और तत्वचर्चा,शुधात्म पूजा, वंदना  मंगलवांचना, शुद्धदेशना,श्रीगुरू महाराज का आशीर्वाद, सामूहिक सम्यक् समाधि भावना आयोजक परिवारों को अनुमोदना कलश प्रदान करना। तत्पश्चात जिनवाणी जी पालकी शोभायात्रा निकाली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811