Let’s travel together.

नागरिकों के विश्वास और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प से श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार बने प्रधान सेवक-राजेन्द्र् शुक्ल

0 86

श्री मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएँ

भोपाल ।श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल की शुरूआत करने पर उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शुभकामनाएँ दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” का विजन साकार हो रहा है। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, औद्योगिक, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वैश्विक संबंध सहित सभी क्षेत्रों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। विश्व के हर कोने में निवासरत भारतवंशियों को गौरव की अप्रतिम अनुभूति हुई है। नागरिकों के विश्वास, सशक्त आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की सोच का ही यह नतीजा है कि उन्होंने पुनः प्रधानमंत्री श्री मोदी को प्रधान सेवक के रूप में चुना है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच और दृढ़ निश्चय ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने असाधारण प्रगति की है। उनकी दूरदर्शी सोच और दृढ़ निश्चय ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रत्येक नागरिक को विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का तृतीय कार्यकाल देश को प्रगति के नये शिखर पर ले जाएगा।

भारत की आर्थिक संरचना और मजबूत होगी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक संरचना और मजबूत होगी। तकनीकी नवाचार और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों पर आधारित विकास मॉडल में तेज़ गति से हम आगे बढ़ेंगे। स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देकर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भागीदारी और सशक्त होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का विजन केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।

कैबिनेट सदस्यों को दी बधाई

हम सभी मिलकर विकास की नई इबारत लिखेंगे

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कैबिनेट सदस्यों के समर्पण और मेहनत से विभिन्न नीतियाँ और जनकल्याणकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक लागू हो पाई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के वैभवशाली नेतृत्व में हम सभी मिलकर विकास की नई इबारत लिखेंगे। मंत्रिमण्डल में प्रदेश के प्रतिनिधित्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811