Let’s travel together.

शिवपुरी ग्रामीण CDPO पर अपात्रों को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली का आरोप,SDM ने थमाया नोटिस

0 290

– सीडीपीओ गोयल को नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में तमाम कारनामे इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। विभाग के शिवपुरी ग्रामीण सीडीपीओ पर अपात्रों को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली का आरोप लगे हैं। इसके बाद शिवपुरी एसडीएम गणेश जयसवाल ने सीडीपीओ को नोटिस जारी किया है।

महिला बाल विकास विभाग के शिवपुरी ग्रामीण में पदस्थ सीडीपीओ को अपात्रों को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली के आरोप के चलते नोटिस जारी हुआ है। सीडीपीओ गोयल से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। सीडीपीओ केशव गोयल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया मामले में लगे कथित आरोप, अवैध वसूली करने और लोगों द्वारा एसडीएम से सीडीपीओ के विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी के बाद यह मामला गरमा गया था।

मूल नस्ति और दस्तावेजों प्रस्तुत करने के निर्देश

नोटिस में शिवपुरी एसडीएम ने मामले में 3 दिन में मूल नस्ति और दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीण अनुभाग के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विधिवत विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे गए थे। जिसमें सदस्यों और एसडीएम द्वारा जानकारी मांगे जाने के बाद समय पर जानकारी नहीं दी गई।

भर्ती प्रक्रिया में हो रही है देरी-

एसडीएम ने जारी नोटिस में कहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। सीडीपीओ से जबकि उनसे मौखिक और दूरभाष पर रिक्त पदों की पूर्ति के लिए नस्ति प्रस्तुत करने कहा गया। इससे इनकी भर्ती प्रक्रिया लेट हुई। 24 जून को भी जब दस्तावेज प्रस्तुत नहीं हुए तो एसडीएम ने अब 3 दिन के भीतर संपूर्ण तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811