Let’s travel together.

रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 7

मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित अकादमिक ब्लॉक की व्यवस्थाओं का उप मुख्यमंत्री ने लिया जायजा

रीवा । उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा का दौरा कर 200 नवीन एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया तथा नव-निर्मित अकादमिक ब्लॉक की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को नव प्रवेशित छात्रों और फैकल्टी के लिए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने रीवा के चिकित्सा तंत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और विंध्य क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा केंद्र बनाने की बात कही। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह रीवा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, पहले यह केवल 60 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज था, जिसे बढ़ाकर 100, फिर 150 और अब इस वर्ष से 200 एमबीबीएस सीटें कर दी गई हैं। नई बिल्डिंग बनकर तैयार है और 200 नए छात्रों व फैकल्टी के लिए लाइब्रेरी, लैब तथा हॉस्टल की विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

रीवा में जल्द मिलेगी टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई जैसी सुविधाएं – उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। पुराने जर्जर गायनी अस्पताल की जगह अब 750 बेड की अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग तैयार की जा रही है। 100 करोड़ की लागत से नवीन कैंसर ब्लॉक बनाया जा रहा है, जो मुंबई के प्रसिद्ध टाटा कैंसर अस्पताल की तर्ज पर लीनियर एक्सीलेटर, ब्रेकी थेरेपी और पेट-सिटी जैसी अत्याधुनिक कैंसर इलाज मशीनें लगाई जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रीवा मेडिकल कॉलेज में अब डॉक्टरों की पुरानी खंडर कॉलोनियों को हटाकर नए यूजी और पीजी हॉस्टल्स का निर्माण लगातार जारी है।

एयर कनेक्टिविटी से रीवा बना नेशनल कॉन्फ्रेंस का हॉटस्पॉट – आगामी 6 एवं 7 फरवरी 2027 को रीवा में आयोजित होने वाली ‘एमपीएएसआई चैप्टर’ की नेशनल कॉन्फ्रेंस पर खुशी जताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में हवाई सेवाएं शुरू होने से अब दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर और भोपाल जैसे महानगरों से विशेषज्ञों का रीवा आना बेहद आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि देश भर से आने वाले डॉक्टर रीवा में मेडिकल कॉन्फ्रेंस के साथ-साथ मुकुंदपुर की व्हाइट टाइगर सफारी और पूर्वा वाटरफॉल जैसे पर्यटन स्थलों का भी आनंद लेंगे, जिससे विंध्य क्षेत्र के गौरव और प्रचार-प्रसार में बढ़ोतरी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811