Let’s travel together.

दमोह जिले में छात्राओं को यूनिफॉर्म में हिजाब पहनाने के मामले में कलेक्टर मयंक अग्रवाल उलझे

0 156

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सभी जाति धर्म की छात्राओं को यूनिफॉर्म में हिजाब पहनाने के मामले में स्कूल को फटाफट क्लीनचिट देने वाले कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल उलझ गए हैं। एक तरफ मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री ने मामले की आपराधिक जांच के आदेश दिए हैं और दूसरी तरफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जांच के नए बिंदु निर्धारित करके कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है।

उल्लेखनीय है कि, गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल दमोह द्वारा एक विज्ञापन पोस्टर जारी किया गया जिसमें मेरिट लिस्ट में आने वाली सभी जाति धर्म की छात्राओं को हिजाब जैसी यूनिफार्म में दिखाया गया। आम नागरिकों एवं पेरेंट्स द्वारा इस पर आपत्ति उठाई गई तो प्राथमिक शिकायत प्राप्त होते ही दमोह कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने आनन-फानन में एक दल बनाकर जांच करवाई और मात्र 24 घंटे के भीतर गंगा जमना हायर सेकेंडरी स्कूल को क्लीन चिट दे दी थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सुरेंद्र शर्मा ने इस मामले को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचाया।

31 मई को सबसे पहले गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मामले की आपराधिक जांच के आदेश दिए और शाम को श्री प्रियंक कानूनगो अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दमोह कलेक्टर को नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में बताया गया है कि आयोग को ऐसे वीडियो मिले हैं जिसमें बच्चों को इस्लामिक प्रार्थना है कराई जा रही है, जो कि उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है तथा संस्थान के विदेशी फंडिंग के मामले की भी जांच की आवश्यकता है।

आयोग ने पूछा है कि छात्राओं को यूनिफॉर्म में हिजाब पहनाने है के संबंध में संबंधित विभाग से क्या कोई अनुमति दी गई थी। विद्यार्थियों को इस्लामिक धार्मिक प्रार्थना है करवाने के लिए तथा छात्राओं को हिजाब पहनाने के लिए उनके माता-पिता से क्या कोई अनुमति ली गई थी। आयोग ने कहा कि यह मामला भारत के संविधान के अनुच्छेद 28-3 का उल्लंघन प्रतीत होता है। अतः इस पक्ष को भी जांच में शामिल किया जाए। आयोग ने पुलिस अधीक्षक दमोह को निर्देशित किया है कि वह आईपीसी हुए एवं अन्य कानूनों के उल्लंघन के संबंध में आवश्यक जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811