सी के पारे रायसेन /हरदा
सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय और पेशे से वकील श्रीमती रंजना भारद्वाज को अखिल भारतीय नार्मदीय ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शन मंडल में शामिल किए जाने के बाद बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। वे एक दबंग, निडर और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं, जिन्होंने समाजहित में कई महत्वपूर्ण कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
उनकी इस उपलब्धि पर रायसेन से श्रीमती अनीता पारे एवं सी.के. पारे ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके संघर्ष, मेहनत और समाजसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रंजना भारद्वाज अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।
स्थानीय स्तर पर भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत उदाहरण है।
रंजना भारद्वाज की कार्यशैली, बेबाक सोच और समाज के प्रति समर्पण उन्हें अन्य से अलग बनाता है। उनके मार्गदर्शन से अब समाज के कई ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई जा रही है। परिवारजनों ने भी इसे गर्व का पल बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।