मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत शाहपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएससी अटल ई सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन किया। इससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ शनिवार को विधिवत फीता काटकर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा सांची विधायक प्रभुराम चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रायसेन अरुण विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं की सौगात
उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत में स्थापित अटल ई-सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी सीएससी ,वीएलई रूपबति जाटव से ली। उन्होंने कहा कि यह केंद्र ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं तक पहुंच का सशक्त माध्यम बनेगा।
शिवराज सिंह चौहान ने निर्देशित किया कि अटल ई-सेवा केंद्र के माध्यम से पंचायत के प्रत्येक पात्र हितग्राही को सभी शासकीय योजनाओं का समय पर और पारदर्शी लाभ मिलना चाहिए। यह केंद्र गांव के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम बने।
ग्रामीणों को मिलेंगी अनेक सेवाएं
अटल ई-सेवा केंद्र के शुभारंभ से अब ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, किसान एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन सहित अनेक शासकीय सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उन्हें अब ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।