विनोद साहू बाड़ी रायसेन
जिले के बाड़ी कला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में गेहूं निकालते समय थ्रेसर मशीन में फंसने से किसान नर्मदा कहार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान का सिर धड़ से अलग हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नर्मदा कहार खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालने का काम कर रहे थे, तभी अचानक उनका शरीर मशीन में फंस गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने तुरंत थ्रेसर को बंद कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।