Let’s travel together.

नगर भाजपा मना रही उज्जैन में सामाजिक न्याय पखवाड़ा

0 453

उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी

भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी कड़ी में गर्मियों के दौरान पक्षियों के लिए पीने का पानी रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर आमजन को मिट्टी के पात्र वितरित किये गए ।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत प्रतिदिन किये जा रहे कार्यों में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार गर्मियों के दौरान पक्षियों के लिए पीने का पानी रखने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर आमजन को मिट्टी के पात्र वितरित किये गए । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है, मनुष्य को प्यास लगती है, तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है,कुछ लोग पानी पिला देते हैं तो कुछ लोग भगा भी देते है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए,उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी से कई परिंदों की होने वाली मौत को रोका जा सकता है और इसी को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने आज मिट्टी के पात्र का वितरण किया है । हमारे एक प्रयास से कई पक्षियों को बचाया जा सकता है । इस अवसर पर महामंत्री संजय अग्रवाल, सत्यनारायण खोईवाल, उमेशसिंह सेंगर, जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, मोहन जायसवाल, सुशी विनीता शर्मा, आनन्दसिंह खींची, पंकज मिश्रा, दिलीप परमार, रितेश जटिया,बलराम कुमावत, राकेश पंड्या, महेंद्र सिंह रघुवंशी, सुभाष डोडिया, सुरेश गिरी, अनिल शिंदे, गोपाल खटके, श्रीमती प्रमिला यादव, सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |     निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 से अधिक मरीजों ने कराई जांच और प्राप्त की दवाइयां     |     अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का शिकंजा, एकडंपर जब्त     |     गीदगढ़ पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811